लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री Om Prakash Rajbhar ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक में मदरसों को लेकर कई अहम निर्देश दिए। बैठक में राज्य मंत्री Danish Azad Ansari भी मौजूद रहे।
बैठक के दौरान मदरसों में बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली लागू करने पर जोर दिया गया। इसके साथ ही मदरसा शिक्षकों के प्रशिक्षण और मूल्यांकन व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए।
मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक और पारदर्शी बनाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मदरसों में पढ़ाई की गुणवत्ता सुधारने के लिए नियमित मॉनिटरिंग की जाए।
बैठक में छात्रों को देश के स्वतंत्रता सेनानियों और उनके योगदान के बारे में पढ़ाने पर भी विशेष जोर दिया गया। सरकार का मानना है कि नई पीढ़ी को देश के इतिहास और स्वतंत्रता आंदोलन से जोड़ना जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights