2027 मिशन में जुटीं मायावती: ‘हाथी पर बटन दबाना है, सत्ता में वापस आना है’


लखनऊ। Mayawati ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर लखनऊ में बहुजन समाज पार्टी की बड़ी समीक्षा बैठक की। बैठक में बूथ स्तर से लेकर जिला, विधानसभा और प्रदेश स्तर तक के पदाधिकारियों को बुलाया गया।
बसपा प्रमुख ने कार्यकर्ताओं और नेताओं को साफ संदेश देते हुए कहा कि चुनाव की तैयारी में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और सभी वर्गों के बीच जनाधार बढ़ाने पर जोर दिया।
मायावती ने कहा कि पार्टी को 2007 की तरह पूरी ताकत से चुनाव लड़ना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को नारा देते हुए कहा— “हाथी पर बटन दबाना है, सत्ता में वापस आना है।”
बैठक में विरोधी दलों के प्रचार का मजबूती से जवाब देने, जनता के बीच लगातार संपर्क बनाए रखने और चुनाव के लिए आर्थिक सहयोग जुटाने पर भी चर्चा हुई।
बसपा सुप्रीमो ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकारों की नीतियां बड़े पूंजीपतियों के हित में बनाई जा रही हैं, जबकि आम जनता की समस्याओं की अनदेखी हो रही है। उन्होंने कहा कि बसपा ने अपने शासनकाल में कानून-व्यवस्था मजबूत करने और सभी वर्गों को सम्मान देने का काम किया था।
मायावती ने कार्यकर्ताओं से कहा कि जनता को “छलावा और बांटने वाली राजनीति” से सावधान करें और साफ छवि वाले उम्मीदवारों को आगे लाने की तैयारी करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights