ग्वालियर में रिश्तों का अनोखा मोड़: पति ने पत्नी का किया कन्यादान, सास बनी बहू की मां!


ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर से रिश्तों को लेकर एक बेहद अनोखा मामला सामने आया है, जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर तेजी से हो रही है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी का कन्यादान कर उसे पड़ोसी युवक के साथ शादी के बंधन में बांध दिया।
बताया जा रहा है कि महिला का पड़ोस में रहने वाले युवक से प्रेम संबंध हो गया था। परिवार में लंबे समय से इस बात को लेकर विवाद चल रहा था। आखिरकार आपसी सहमति के बाद पति ने पत्नी को उसके प्रेमी के साथ रहने की अनुमति दे दी।
सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि शादी की रस्मों के दौरान पति ने खुद पत्नी का कन्यादान किया। वहीं युवक की मां अब महिला की सास से मां बन गई।
घटना के बाद इलाके में इस अनोखी शादी की चर्चा जोरों पर है। सोशल मीडिया पर लोग इस मामले को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights