पश्चिम बंगाल में गैंगस्टर आकाश सिंह की सार्वजनिक परेड, बनियान-अंडरवियर में घुमाए जाने का वीडियो वायरल

पश्चिम बंगाल। पश्चिम बंगाल में कथित डॉन Akash Singh को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में उसे बनियान और अंडरवियर में घुमाते हुए देखा जा रहा है।
बताया जा रहा है कि आकाश सिंह का इलाके में लंबे समय से दबदबा रहा है और उसके खिलाफ 22 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह पहले अक्सर बड़ी दाढ़ी और लंबे बालों वाले लुक में नजर आता था, लेकिन अब उसका सिर मुंडवाया गया है और बदले हुए रूप में उसकी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं।
घटना के बाद इलाके में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। सोशल मीडिया पर लोग वीडियो को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

फिलहाल मामले को लेकर पुलिस और प्रशासन की ओर से आधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights