बिजनौर में ‘कुतिया चोर’ की एंट्री! बाइक से 1 लाख रुपये वाला बैग उठाकर ले गई, CCTV में कैद हुई घटना
बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से चोरी का एक बेहद अनोखा मामला सामने आया है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया। यहां एक व्यापारी बैंक से 1 लाख रुपये निकालकर मस्जिद में नमाज पढ़ने गए थे, लेकिन वापस लौटे तो रुपयों से भरा बैग गायब मिला।
बताया जा रहा है कि व्यापारी नवाब अहमद बैंक से रुपये निकालने के बाद बैग बाइक पर ही छोड़कर नमाज पढ़ने चले गए थे। इसी दौरान एक आवारा कुतिया बैग को खाने की चीज समझकर मुंह में दबाकर वहां से ले गई।
पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुतिया बैग लेकर भागती दिखाई दे रही है।
फिलहाल रुपये बरामद नहीं हो सके हैं। आसपास के इलाकों में बैग और नकदी की तलाश जारी है। घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।