मुजफ्फरनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, मुठभेड़ के बाद 4 आरोपी गिरफ्तार


मुजफ्फरनगर। Muzaffarnagar Police ने अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शस्त्र फैक्ट्री का खुलासा किया है। पुलिस मुठभेड़ के दौरान 2 घायल अभियुक्तों समेत कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के मुताबिक आरोपियों के कब्जे से 15 निर्मित तमंचे, 2 पिस्टल, 4 अर्धनिर्मित तमंचे, हथियार बनाने के उपकरण और एक दोपहिया वाहन बरामद किया गया है।
जांच में सामने आया कि आरोपी सुनसान स्थानों पर अवैध हथियार निर्माण फैक्ट्री संचालित कर रहे थे और मांग के अनुसार विभिन्न क्षेत्रों में हथियार सप्लाई कर आर्थिक लाभ कमा रहे थे।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अवैध हथियारों से जुड़ी जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि कानून-व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights