लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन अनुभाग ने ईद-उल-अजहा (बकरीद) के सार्वजनिक अवकाश की तारीख में बदलाव किया है। जारी विज्ञप्ति के अनुसार पहले 27 मई 2026 (बुधवार) को घोषित
अवकाश अब बदलकर 28 मई 2026 (गुरुवार) कर दिया गया है।
शासन की ओर से बताया गया कि चांद दिखने के आधार पर बकरीद की तारीख परिवर्तनीय थी। उत्तर प्रदेश में अब ईद-उल-अजहा 28 मई 2026 को मनाई जाएगी, इसलिए उसी दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
इसके साथ ही 17 नवंबर 2025 को जारी अवकाश सूची में आवश्यक संशोधन किए जाने के निर्देश भी दिए गए हैं।
यह आदेश उत्तर प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन अनुभाग द्वारा जारी किया गया है।