जौनपुर पुलिस का मिशन शक्ति फेज-5 अभियान जारी


जनपद जौनपुर में एसएसपी अनुपम सिंह के निर्देशन में शक्ति मोबाइल टीम द्वारा क्षेत्र में भ्रमण कर महिलाओं को मिशन शक्ति फेज-5 के उद्देश्यों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से संबंधित जानकारी दी गई।
टीम द्वारा पंपलेट वितरित कर महिला हेल्पलाइन नंबरों की भी जानकारी साझा की गई, ताकि आवश्यकता पड़ने पर महिलाएं तत्काल सहायता प्राप्त कर सकें।
अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों एवं सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
#MissionShakti5
#नारी_सुरक्षा_सम्मान_स्वावलंबन