उत्तर प्रदेश प्रशासनिक फेरबदल : कई अधिकारियों के तबादले

उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक स्तर पर कई अधिकारियों के तबादले किए हैं। जारी सूची के अनुसार विभिन्न जनपदों और विभागों में तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
प्रमुख तबादले इस प्रकार हैं—
नगर मजिस्ट्रेट प्रयागराज रहे विनोद कुमार सिंह को अपर जिलाधिकारी (वि/रा) मिर्जापुर बनाया गया।
मुरादाबाद के उप जिलाधिकारी विनय कुमार सिंह को नगर मजिस्ट्रेट प्रयागराज की जिम्मेदारी दी गई।
उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ के प्रधान प्रबंधक गुलशन को मुख्य राजस्व अधिकारी बलिया नियुक्त किया गया।
मुख्य राजस्व अधिकारी बलिया रहे सुरेश कुमार पाल को उप निदेशक, बाल विकास एवं पुष्टाहार निदेशालय लखनऊ भेजा गया।
भदोही की उपजिलाधिकारी बरखा सिंह को उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ में प्रधान प्रबंधक बनाया गया।
प्रतीक्षारत अविनाश कुमार गौतम को उपजिलाधिकारी आजमगढ़ नियुक्त किया गया।
प्रतीक्षारत अभिषेक वर्मा को उपजिलाधिकारी फर्रुखाबाद बनाया गया।
नगर निगम कानपुर की अपर नगर आयुक्त अमृता सिंह को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) अमेठी नियुक्त किया गया।
नगर निगम वाराणसी के अपर नगर आयुक्त अनुप कुमार को नगर निगम कानपुर में अपर नगर आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई।