भाजपा विधायक श्याम प्रकाश के बयान पर चर्चा, चुनाव जीतने को लेकर कही यह बात


हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले की गोपामऊ विधानसभा सीट से भाजपा विधायक श्याम प्रकाश का एक बयान सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान विधायक श्याम प्रकाश ने चुनाव जीतने के संदर्भ में कहा कि, “चुनाव विकास से नहीं, तिकड़म से जीते जाते हैं। साम, दाम, दंड, भेद जो भी तिकड़म कर पाना कर लेना, लेकिन अगला चुनाव जीतना है।”
बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इस पर विभिन्न प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। विपक्षी दल जहां इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बता रहे हैं, वहीं भाजपा की ओर से इस संबंध में आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।
फिलहाल, विधायक के बयान को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं और विभिन्न दलों के नेताओं द्वारा इसकी अलग-अलग व्याख्या की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights