जौनपुर ब्रेकिंग: युवक का कथित अवैध हथियार लहराते वीडियो वायरल, जांच की मांग

जौनपुर। जनपद के केराकत कोतवाली क्षेत्र के सरोज बड़ेबर गांव निवासी एक युवक का हथियार जैसा दिखने वाली वस्तु लहराते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा युवक साहिल यादव उर्फ बंटी, पुत्र बबलू यादव, बताया जा रहा है। वीडियो रात के समय का प्रतीत होता है, जिसमें युवक हाथ में कथित तौर पर देसी कट्टा जैसा हथियार लिए दिखाई दे रहा है।
हालांकि, वायरल वीडियो की सत्यता तथा उसमें दिखाई दे रही वस्तु के अवैध हथियार होने की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।
स्थानीय लोगों द्वारा मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की जा रही है। वहीं, पुलिस की ओर से इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि या बयान सामने आने का इंतजार है।
(नोट: वायरल वीडियो की सत्यता की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।)