जौनपुर: शाहगंज नगर पालिका को मिली नई अधिशासी अधिकारी, प्रदीप गिरी का बरेली तबादला


शाहगंज, जौनपुर। नगर पालिका परिषद शाहगंज में प्रशासनिक बदलाव के तहत अधिशासी अधिकारी के पद पर नई तैनाती की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अंजनी मिश्रा को नगर पालिका परिषद शाहगंज का नया अधिशासी अधिकारी नियुक्त किया गया है।
वहीं, वर्तमान अधिशासी अधिकारी प्रदीप गिरी का स्थानांतरण जनपद बरेली के आंवला नगर पालिका में कर दिया गया है। स्थानांतरण आदेश के बाद शाहगंज नगर पालिका में नई जिम्मेदारी संभालने की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
अंजनी मिश्रा के कार्यभार ग्रहण करने के बाद नगर क्षेत्र में चल रही विकास योजनाओं, स्वच्छता अभियान और नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं, नगर पालिका कर्मियों एवं स्थानीय लोगों ने नई अधिशासी अधिकारी के आगमन का स्वागत किया है।
उल्लेखनीय है कि शासन स्तर पर समय-समय पर प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से अधिकारियों के स्थानांतरण किए जाते हैं। इसी क्रम में शाहगंज नगर पालिका में यह बदलाव किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights