हाथरस में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से सिपाही मनु चौधरी की मौत, पुलिस विभाग में शोक

हाथरस। मेडू रोड रेलवे ट्रैक पार करते समय डीसीआरबी कार्यालय में तैनात सिपाही मनु चौधरी ट्रेन की चपेट में आ गए। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। सहकर्मियों और अधिकारियों ने सिपाही मनु चौधरी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी भी पुलिस विभाग में कार्यरत हैं। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
कैप्शन: रेलवे ट्रैक पार करते समय हादसा, सिपाही मनु चौधरी की मौत से पुलिस महकमे में शोक की लहर।