9 जून को पीएम मोदी रचेंगे नया इतिहास, नेहरू का रिकॉर्ड छोड़ेंगे पीछे

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री 9 जून को भारतीय राजनीति में एक नया कीर्तिमान स्थापित करने जा रहे हैं। इस दिन वह देश के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे।
इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी देश के प्रथम प्रधानमंत्री के लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ देंगे। मोदी ने पहली बार वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी और उसके बाद 2019 तथा 2024 के लोकसभा चुनावों में लगातार जीत दर्ज कर तीसरी बार प्रधानमंत्री बने।
राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार यह उपलब्धि भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय के रूप में दर्ज होगी। 9 जून को अपने तीसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूरा करने के साथ ही प्रधानमंत्री मोदी लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सबसे लंबा कार्यकाल पूरा करने वाले नेता बन जाएंगे।