मालवीय नगर अग्निकांड पर पीएम मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान

नई दिल्ली। दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में हुए भीषण अग्निकांड पर प्रधानमंत्री Narendra Modi ने गहरा दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आग की घटना में हुई जानमाल की हानि अत्यंत दुखद है और उनकी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं।
प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये तथा घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।
प्रधानमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया है।
डेस्क रिपोर्ट