वरिष्ठ आईएएस प्रशांत सीताराम लोखंडे बने सीबीएसई के नए अध्यक्ष
a
नई दिल्ली। Central Board of Secondary Education (सीबीएसई) को अपना नया अध्यक्ष मिल गया है। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी Prashant Sitaram Lokhande को सीबीएसई का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है।
केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने उनके नाम को मंजूरी प्रदान कर दी है। इसके बाद उनकी नियुक्ति पर मुहर लग गई है।
प्रशांत सीताराम लोखंडे एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी हैं और उन्हें विभिन्न प्रशासनिक क्षेत्रों में कार्य करने का व्यापक अनुभव है। उनकी नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब देश की सबसे बड़ी स्कूली शिक्षा बोर्डों में से एक सीबीएसई शिक्षा व्यवस्था में कई महत्वपूर्ण बदलावों और सुधारों पर काम कर रही है।