प्रयागराज चौहरे हत्याकांड का खुलासा संपत्ति और लालच बनी चार हत्याओं की वजह, बेटे ने ही रची थी साजिश

प्रयागराज। चर्चित चौहरे हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक परिवार के बेटे अभिषेक ने संपत्ति हासिल करने की नीयत से पड़ोसी दुकानदार सनी के साथ मिलकर अपने माता-पिता और बहन की हत्या की साजिश रची थी।
पुलिस के अनुसार, वारदात के बाद आरोपियों ने घर से करीब डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य के आभूषण और अन्य कीमती सामान लूट लिया था। हालांकि बाद में लूटे गए जेवरों और संपत्ति के बंटवारे को लेकर अभिषेक और सनी के बीच विवाद हो गया।
जांच में यह भी सामने आया कि बंटवारे को लेकर हुए विवाद के बाद सनी ने अभिषेक की भी हत्या कर दी, जिससे मामला और अधिक उलझ गया था। पुलिस ने साक्ष्यों और जांच के आधार पर पूरे घटनाक्रम का खुलासा करते हुए संबंधित आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस खुलासे के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
क्रांति फाउंडेशन दूत, संवाददाता संजय नाविक प्रयागराज