जौनपुर ब्रेकिंग गुरैनी पेट्रोल पंप के पास एम्बुलेंस और स्कॉर्पियो में भीषण टक्कर, तीन घायल


जौनपुर। खेतासराय थाना क्षेत्र के गुरैनी पेट्रोल पंप के पास बुधवार को एक एम्बुलेंस और स्कॉर्पियो के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे के समय एम्बुलेंस शव लेकर जा रही थी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि एम्बुलेंस में सवार तीन लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
घायलों को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
**क्रांति फाउंडेशन दूत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights