जौनपुर के पुलिस उपाधीक्षक अजीत सिंह चौहान का तबादला, चंदौली भेजे गए


जौनपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में हुए तबादलों के क्रम में जनपद जौनपुर में तैनात पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) अजीत सिंह चौहान का स्थानांतरण कर दिया गया है। शासन द्वारा जारी तबादला सूची के अनुसार अजीत सिंह चौहान, जो वर्तमान में जौनपुर में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर कार्यरत थे, उन्हें अब जनपद चंदौली में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर नई तैनाती दी गई है।
तबादला सूची में उनका नाम क्रमांक 99 पर दर्ज है। शासन के आदेश के बाद विभागीय स्तर पर कार्यभार हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही वह चंदौली में अपना नया कार्यभार ग्रहण करेंगे।
पुलिस विभाग में हुए इस प्रशासनिक फेरबदल को कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights