जौनपुर के पुलिस उपाधीक्षक देवेश सिंह-II का तबादला, बरेली भेजे गए

जौनपुर। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी पुलिस अधिकारियों के तबादला आदेश में जनपद जौनपुर में तैनात पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) देवेश सिंह-II का स्थानांतरण कर दिया गया है। जारी सूची के अनुसार वर्तमान में जौनपुर में तैनात देवेश सिंह-II को अब पुलिस उपाधीक्षक, जनपद बरेली के पद पर नई तैनाती दी गई है।
तबादला सूची में उनका नाम क्रम संख्या 86 पर दर्ज है। शासन के आदेश के बाद पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जल्द ही वह अपने नए कार्यभार के लिए बरेली में योगदान देंगे।
प्रदेश सरकार द्वारा जारी इस व्यापक तबादला सूची में कई पुलिस उपाधीक्षकों एवं अन्य अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। इसे प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
क्रान्ति फाउंडेशन दूत
जौनपुर ब्यूरो