कर्तव्य में लापरवाही पर जौनपुर के पांच पुलिसकर्मी निलंबित

जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर ने कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही एवं स्वेच्छाचारिता बरतने के आरोप में पांच पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
जिन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है, उनमें राजेश राम, हृदयानन्द, अक्षय कुमार, शिवजी राय तथा राजेश कुमार यादव शामिल हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी आदेश के अनुसार, इन सभी पुलिसकर्मियों पर अपने कर्तव्यों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही और अनुशासनहीनता बरतने का आरोप है। इसी के चलते इनके विरुद्ध तत्काल प्रभाव से निलंबन की कार्रवाई की गई है।
पुलिस विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अनुशासनहीनता और कार्य में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा दोषी पाए जाने वाले कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।