युवा सम्पादक शुभम जायसवाल बने लखनऊ मंडल अध्यक्ष


उत्तर प्रदेश पत्रकार परिषद ने सौंपी नई जिम्मेदारी, पत्रकारों में खुशी की लहर
लखनऊ। राष्ट्रीय हिंदी दैनिक समाचार पत्र अर्श संदेश के युवा संपादक शुभम जायसवाल को उत्तर प्रदेश पत्रकार परिषद ने नई जिम्मेदारी सौंपते हुए लखनऊ मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति परिषद के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश मिश्र द्वारा जारी विज्ञप्ति के माध्यम से की गई।
नियुक्ति की जानकारी मिलते ही लखनऊ सहित प्रदेश के विभिन्न जनपदों के पत्रकारों, संपादकों एवं छायाकारों ने शुभम जायसवाल को बधाई दी। साथ ही परिषद के इस निर्णय की सराहना करते हुए इसे संगठन को और अधिक मजबूत बनाने वाला कदम बताया।
बधाई देने वालों में तेजस टुडे के समूह संपादक रामजी जायसवाल, राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त पत्रकार हरजीत सिंह बाबा, वरिष्ठ पत्रकार राजीव जायसवाल, परिषद के वाराणसी मंडल महामंत्री डा. उदय शंकर भगत, नया सवेरा डॉट कॉम के संपादक अंकित जायसवाल, उम्मीद ऑफ पब्लिक के संपादक शुभांशु जायसवाल सहित अजय पाण्डेय, विनोद यादव, संजय शुक्ला, रमेश चन्द्र यादव, वैभव वर्मा, तरुण जायसवाल, आयुष जायसवाल, आरएल पाण्डेय, रूद्रेश प्रताप सिंह और अखिलेश श्रीवास्तव समेत अनेक पत्रकार, संपादक एवं छायाकार शामिल रहे।
पत्रकार जगत से जुड़े लोगों ने शुभम जायसवाल के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई मजबूती और दिशा मिलेगी।