नए भारत के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभा रहा नया उत्तर प्रदेश : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ


गोरखपुर। मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश देश के विकास मॉडल के रूप में उभर रहा है। प्रदेश में आधुनिक बुनियादी ढांचे का तेजी से विस्तार हुआ है, जिससे एक्सप्रेस-वे, रेलवे और मेट्रो नेटवर्क के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल हुई हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में इंटरस्टेट कनेक्टिविटी पहले से अधिक सुदृढ़ हुई है। नए पावर प्लांट स्थापित किए जा रहे हैं, उद्योगों का विस्तार हो रहा है तथा आधुनिक तकनीक को प्रभावी ढंग से अपनाकर विकास को नई दिशा दी जा रही है। उन्होंने कहा कि इन प्रयासों से निवेश, रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि यह “नए भारत” का “नया उत्तर प्रदेश” है, जो अपनी विकास और विरासत की यात्रा को निरंतर आगे बढ़ा रहा है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की प्रगति के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश बिना रुके, बिना डिगे, बिना थके और बिना झुके विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights