विकास को विस्तार, जनकल्याण को सशक्त आधार गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi



Adityanath ने सोमवार को गोरखपुर में ₹926 करोड़ से अधिक लागत की 226 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में सुपोषण मिशन के द्वितीय चरण का शुभारंभ भी किया।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक, स्वीकृति-पत्र, आवास की चाबियां तथा प्रमाण-पत्र वितरित किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विकास कार्यों को गति देने के साथ-साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर क्षेत्र के विकास, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य विकास और जनसेवा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है, जिससे प्रदेश के सभी वर्गों को लाभ मिल सके।