शाहगंज पुलिस ने महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरूक, मिशन शक्ति फेज-5 के तहत चलाया अभियान


जौनपुर। थाना शाहगंज की एंटी रोमियो टीम द्वारा क्षेत्र में भ्रमण कर महिलाओं एवं बालिकाओं को मिशन शक्ति फेज-5 के उद्देश्यों के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के दौरान महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं।
पुलिस टीम ने महिलाओं एवं बालिकाओं को पंपलेट वितरित कर विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी तथा किसी भी प्रकार की आपात स्थिति, उत्पीड़न या छेड़छाड़ की घटना होने पर तत्काल पुलिस सहायता लेने के लिए प्रेरित किया।
अभियान के दौरान महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा संबंधी उपायों और शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में भी अवगत कराया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मिशन शक्ति फेज-5 का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित एवं सशक्त बनाना है।
#MissionShakti5 #नारी_सुरक्षा_सम्मान_स्वावलंबन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights