नेवढ़िया पुलिस ने महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरूक, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

जौनपुर। थाना नेवढ़िया की एंटी रोमियो टीम द्वारा क्षेत्र में भ्रमण कर महिलाओं एवं बालिकाओं को मिशन शक्ति फेज-5 के उद्देश्यों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान टीम ने महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से संबंधित जानकारी साझा करते हुए विभिन्न सरकारी योजनाओं और सुरक्षा उपायों के बारे में बताया।
पुलिसकर्मियों ने महिलाओं एवं बालिकाओं को पंपलेट वितरित कर महिला हेल्पलाइन, आपातकालीन सहायता एवं अन्य आवश्यक हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। साथ ही किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न या अपराध की स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मिशन शक्ति फेज-5 का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है।
#MissionShakti5 #नारी_सुरक्षा_सम्मान_स्वावलंबन