▶️ गुमशुदा युवक की तलाश, जानकारी देने की अपील ◀️
जौनपुर। 24 वर्षीय कुणाल गुप्ता रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। परिजनों के अनुसार, कुणाल गुप्ता पुत्र राजकुमार गुप्ता दिनांक 14 जून 2026 को दोपहर लगभग 12 बजे निरंकारी भवन, जौनपुर से निकले थे। इसके बाद उन्हें आखिरी बार सिटी स्टेशन, जौनपुर के आसपास देखा गया, जिसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका है।
गुमशुदा युवक की लंबाई लगभग 5 फीट 5 इंच है तथा रंग गेहुँआ है। लापता होने के समय वह नीले रंग की फुल टी-शर्ट और क्रीम रंग की पैंट पहने हुए थे।
परिजनों ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को कुणाल गुप्ता के संबंध में कोई जानकारी मिले या वह कहीं दिखाई दें, तो तत्काल निम्नलिखित मोबाइल नंबरों पर संपर्क करें—
📞 9129115823
📞 6306380612
📞 7570974032
परिजन एवं शुभचिंतक युवक की सकुशल बरामदगी की उम्मीद में लोगों से सहयोग की अपील कर रहे हैं।