खेत में मिट्टी डालने के विवाद में बुजुर्ग की मौत, चार आरोपी गिरफ्तार


जौनपुर। केराकत थाना क्षेत्र के ग्राम धरौरा में खेत में मिट्टी डालने को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। सोमवार को दो पड़ोसी एवं पट्टीदार परिवारों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई, जिसमें एक बुजुर्ग की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मारपीट के दौरान रामदुलार सरोज (65 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में नामजद चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर ने बताया कि प्रकरण में विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
पुलिस का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है और दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

1 thought on “खेत में मिट्टी डालने के विवाद में बुजुर्ग की मौत, चार आरोपी गिरफ्तार

  1. खेत में मिट्टी डालने जैसे मामूली विवाद का इतनी दुखद घटना में बदल जाना बेहद चिंताजनक है। चार आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ-साथ यह भी जरूरी है कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और गांव स्तर पर ऐसे भूमि विवादों को समय रहते सुलझाने की व्यवस्था मजबूत की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights