930 कंप्यूटर ऑपरेटर्स को मिले नियुक्ति पत्र, मुख्यमंत्री ने दी बधाई


लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा चयनित सभी 930 कंप्यूटर ऑपरेटर्स (ग्रेड-ए) को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्मार्ट पुलिसिंग के वर्तमान दौर में कंप्यूटर ऑपरेटर्स की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों को “डिजिटल वॉरियर्स” बताते हुए कहा कि आधुनिक तकनीक आधारित पुलिस व्यवस्था को सशक्त बनाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहेगा।
मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि सभी नव नियुक्त कर्मी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे तथा प्रदेश की कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं तकनीक-सक्षम बनाने में सहयोग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights