नेवढ़िया पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

जौनपुर। थाना नेवढ़िया पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक देशी तमंचा .32 बोर बरामद किया गया है।
पुलिस द्वारा बरामद अवैध असलहे को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई है। अभियुक्त के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच एवं कार्रवाई की जा रही है।
जौनपुर पुलिस ने बताया कि जनपद में अपराध एवं अवैध असलहों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है।