मिशन शक्ति फेज-5 के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक


जौनपुर। जनपद के थाना सुरेरी क्षेत्र में एंटी रोमियो टीम द्वारा क्षेत्र का भ्रमण कर महिलाओं एवं बालिकाओं को मिशन शक्ति फेज-5 के उद्देश्यों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान टीम ने महिलाओं को उनकी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं।
अभियान के तहत महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सुरक्षा उपायों की जानकारी देते हुए पंपलेट वितरित किए गए। साथ ही महिला सुरक्षा के लिए जारी महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी अवगत कराया गया, ताकि आवश्यकता पड़ने पर वे तत्काल सहायता प्राप्त कर सकें।
पुलिस टीम ने महिलाओं को किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न अथवा अपराध की स्थिति में बिना संकोच पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया। अभियान का उद्देश्य महिलाओं में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights