चंदौली: महिला सप्लाई इंस्पेक्टर और पत्रकार के बीच तीखी नोकझोंक का वीडियो वायरल
चंदौली। जनपद चंदौली में एक महिला सप्लाई इंस्पेक्टर और एक पत्रकार के बीच हुई तीखी बहस का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला अधिकारी पत्रकार को कथित तौर पर “दलाल” कहती सुनाई दे रही हैं, जिस पर पत्रकार जवाब देते हुए पूछता है, “आपसे हमने कितनी बार दलाली खाया है? बस ये बता दीजिए।”
वायरल वीडियो में मौके पर मौजूद एसडीएम भी दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि बहस के दौरान एसडीएम कुर्सी पर बैठे मुस्कुराते नजर आए।
हालांकि, वीडियो किस परिस्थिति में बना और विवाद की शुरुआत कैसे हुई, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन की ओर से भी इस मामले पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
नोट: वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। मामले के सभी तथ्यों की पुष्टि के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित होगा।