रतलाम में मोहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया ताजिया; 3 की मौत, 15 से अधिक झुलसे
रतलाम (मध्य प्रदेश)। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में मोहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा हो गया। जुलूस के दौरान ताजिया कथित तौर पर हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गया, जिससे करंट फैल गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक लोग झुलस गए। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
बताया जा रहा है कि बिजली के तार अपेक्षाकृत नीचे लटके होने के कारण ताजिया हाईटेंशन लाइन से टकरा गया, जिससे यह दुर्घटना हुई। हालांकि, हादसे के वास्तविक कारणों की पुष्टि प्रशासनिक जांच के बाद ही होगी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।