टोल देने के बाद भी हाईवे पर परेशानी, NH-58 पर जलभराव से लगा लंबा जाम

👉


मंसूरपुर: नेशनल हाईवे-58 पर सफर करने वाले लोगों को टोल टैक्स देने के बावजूद भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जरा सी बारिश होते ही कई स्थानों पर जलभराव की समस्या उत्पन्न हो जाती है, जिससे यातायात बाधित होता है और लंबा जाम लग जाता है।
मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव घासीपुरा, जड़ौदा नरा और गुप्ता रिसोर्ट के पास पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण हर बार बारिश में हालात बिगड़ जाते हैं। नाले की कमी के चलते सड़क पर पानी भर जाता है, जिससे वाहनों की रफ्तार थम जाती है।
रविवार को एक बार फिर NH-58 पर मंसूरपुर-जड़ौदा मार्ग के पास भीषण जाम की स्थिति बन गई, जिसमें सैकड़ों वाहन फंस गए और लोगों को घंटों तक जूझना पड़ा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि टोल वसूली के बावजूद सड़क की स्थिति और जल निकासी व्यवस्था में कोई सुधार नहीं किया जा रहा है। प्रशासन और संबंधित विभाग से इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग की जा रही है।
लगातार हो रही इस समस्या ने यात्रियों और स्थानीय निवासियों दोनों के लिए परेशानी बढ़ा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights