हमीरपुर में चौंकाने वाला मामला: दारोगा पर ट्रक चालक के पैसे चोरी करने का आरोप, मौके पर हंगामा


हमीरपुर। जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक दारोगा पर ट्रक चालक के 20 हजार रुपये चोरी करने का आरोप लगा है। घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के यमुना पुल के पास की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, दारोगा गिरीश मिश्रा वर्दी में घाटमपुर से एक ट्रक में सवार हुआ था। आरोप है कि इसी दौरान उसने ट्रक चालक के 20 हजार रुपये चोरी कर लिए। जब चालक को शक हुआ, तो उसने दारोगा को पकड़ लिया और बीच सड़क पर हंगामा हो गया।
बताया जा रहा है कि चालक ने दारोगा को पकड़कर उसकी तलाशी ली, जिसमें कथित रूप से 20 हजार रुपये बरामद हुए। इस दौरान मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई और स्थिति तनावपूर्ण हो गई।
मामले में यह भी सामने आया कि दारोगा ट्रक से उतरकर भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन चालक ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। बाद में चालक ने आरोपी दारोगा को पुलिस के हवाले कर दिया।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights