राम मंदिर ट्रस्ट बैठक से चंपत राय और अनिल मिश्रा दूर, इस्तीफे पर चर्चा की अटकलें


अयोध्या। राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक से जुड़े बड़े घटनाक्रम सामने आए हैं। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा बैठक में शामिल नहीं हुए हैं।
सूत्रों के अनुसार, ट्रस्ट के कुछ सदस्यों ने बैठक से पहले स्पष्ट शर्त रखी थी कि यदि चंपत राय और अनिल मिश्रा बैठक में मौजूद रहेंगे, तो वे इसमें हिस्सा नहीं लेंगे। इसी दबाव के चलते दोनों वरिष्ठ पदाधिकारी बैठक से दूर रहे।
बताया जा रहा है कि हाल में सामने आए चढ़ावा चोरी और कथित गबन विवाद के बीच यह बैठक बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। सूत्रों के हवाले से यह भी खबर है कि बैठक में चंपत राय और अनिल मिश्रा के संभावित इस्तीफे को लेकर चर्चा शुरू हो सकती है।
हालांकि, इस पूरे मामले पर ट्रस्ट की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights