मिशन शक्ति-5 के तहत जफराबाद पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक


जौनपुर: थाना जफराबाद पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में भ्रमण कर बालिकाओं एवं महिलाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबर 1090, 1076, 112 और 1930 की जानकारी दी तथा इनके उपयोग के बारे में विस्तार से बताया।
पुलिस टीम ने उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी अवगत कराया और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया।
अभियान के दौरान ‘मिशन शक्ति-5’ के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भरता, सुरक्षा और सम्मान के प्रति जागरूक करने पर विशेष जोर दिया गया। पुलिस ने भरोसा दिलाया कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
#MissionShakti5
#नारी_सुरक्षा_सम्मान_स्वावलंबन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights