सुलतानपुर को मिली बड़ी सौगात: मेडिकल और नर्सिंग कॉलेज की सौगात, बेटियों के लिए खुले नए अवसर


सुलतानपुर। जनपद सुलतानपुर के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। अब जिले को अपना मेडिकल कॉलेज और नर्सिंग कॉलेज मिल गया है, जिससे स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा शिक्षा को नया आयाम मिलेगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस उपलब्धि को जनपद के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि अब सुलतानपुर की बेटियां अपने ही जिले में नर्सिंग की शिक्षा प्राप्त कर सकेंगी। इससे उन्हें बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और वे अपने क्षेत्र में रहकर ही बेहतर भविष्य बना सकेंगी।
उन्होंने कहा कि यहां की बेटियां नर्सिंग के क्षेत्र में प्रशिक्षित होकर अपनी सेवाओं के माध्यम से न केवल स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करेंगी, बल्कि सुलतानपुर को एक नई पहचान भी दिलाएंगी।
मेडिकल और नर्सिंग कॉलेज की स्थापना से जनपद में रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे और स्वास्थ्य सुविधाओं में व्यापक सुधार देखने को मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights