जौनपुर में ‘स्कूल चलो अभियान’ की भव्य रैली, 60 हजार से अधिक बच्चों के नामांकन का लक्ष्य

जौनपुर से एक सकारात्मक और प्रेरणादायक खबर सामने आ रही है, जहां ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत एक भव्य जनपद स्तरीय रैली का आयोजन किया गया।
टाउन हॉल मैदान से शुरू हुई इस रैली को प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होती हुई पुनः टाउन हॉल मैदान पहुंचकर संपन्न हुई।
इस दौरान छात्र-छात्राएं हाथों में तिरंगा और जागरूकता संदेशों वाली तख्तियां लेकर लोगों को प्रेरित करते नजर आए। उनका उद्देश्य था कि हर बच्चे का विद्यालय में नामांकन सुनिश्चित हो और कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।
राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने बताया कि जनपद में अब तक करीब 60 हजार नए विद्यार्थियों का नामांकन हो चुका है और 15 जुलाई तक इसमें और बढ़ोतरी की उम्मीद है।
उन्होंने निपुण भारत मिशन का जिक्र करते हुए कहा कि शिक्षक ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माता होते हैं और शिक्षा ही राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव है।
वहीं जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और हर बच्चे को स्कूल तक पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि सरकार डीबीटी के माध्यम से छात्रों को 1200 रुपये की सहायता भी दे रही है।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, शिक्षा विभाग के अधिकारियों, शिक्षकों और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की भागीदारी देखने को मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights