बड़ी संख्या में छात्र सरकारी स्कूल छोड़कर प्राइवेट स्कूलों की ओर जा रहे

देश की शिक्षा व्यवस्था को लेकर एक चिंताजनक रिपोर्ट सामने आई है। शिक्षा मंत्रालय की UDISE 2025-26 रिपोर्ट ने सरकारी स्कूलों की स्थिति पर कई बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले दो साल में सरकारी स्कूलों में करीब 86 लाख छात्रों की संख्या कम हो गई है। वहीं दूसरी ओर, प्राइवेट स्कूलों में 88 लाख से ज्यादा छात्रों की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
यानि साफ है कि बड़ी संख्या में छात्र अब सरकारी स्कूलों को छोड़कर प्राइवेट स्कूलों का रुख कर रहे हैं।
यह आंकड़े सरकारी शिक्षा की गुणवत्ता, सुविधाओं और भरोसे को लेकर गंभीर चिंताओं की ओर इशारा करते हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि अगर समय रहते सुधार नहीं किए गए, तो सरकारी स्कूलों की स्थिति और कमजोर हो सकती है।
अब सवाल यह है कि आखिर क्यों अभिभावक सरकारी स्कूलों से दूरी बना रहे हैं और सरकार इस चुनौती से कैसे निपटेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights