जन्म प्रमाण पत्र के नाम पर रिश्वत लेते ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार


गोंडा। जिले के बभनजोत ब्लॉक में एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ग्राम विकास अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, आरोपी अधिकारी जन्म प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर घूस की मांग कर रहा था। शिकायत मिलने पर एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई की और आरोपी को रिश्वत लेते हुए मौके पर ही दबोच लिया।
इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। एंटी करप्शन टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ निडर होकर सामने आएं और रिश्वत मांगने वालों की शिकायत करें, ताकि ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights