उत्तर प्रदेश में मानसून सक्रिय, भारी बारिश बनी आफत; 14 लोगों की मौत


लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। लगातार हो रही बारिश से जहां लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली है, वहीं कई जिलों में यह बारिश आफत बनकर बरस रही है।
गुरुवार को प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बारिश से जुड़े हादसों में 14 लोगों की मौत हो गई। बिजली गिरने, दीवार ढहने और अन्य दुर्घटनाओं ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है।
कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बन गई है, जिससे सड़कें बंद हो गई हैं और संपर्क मार्ग बाधित हो गए हैं। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य जारी है। अधिकारियों ने लोगों से सावधानी बरतने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights