आखिरकार जेल पहुंचे अभिनेता राजपाल यादव, चेक बाउंस मामले में 3 महीने की सजा बरकरार

नई दिल्ली। फिल्म अभिनेता राजपाल यादव को चेक बाउंस के एक मामले में आखिरकार जेल जाना पड़ा। दिल्ली हाईकोर्ट ने इस मामले में उनकी अपील खारिज कर दी है, जिसके बाद निचली अदालत द्वारा सुनाई गई तीन महीने की सजा को बरकरार रखा गया है।
मामला उस समय का है जब राजपाल यादव ने एक फिल्म निर्माण के लिए लगभग 5 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था। आरोप है कि इस राशि के भुगतान के लिए दिए गए चेक बाउंस हो गए थे, जिसके चलते उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू हुई।
इस मामले में पहले ट्रायल कोर्ट ने उन्हें दोषी मानते हुए तीन महीने की सजा सुनाई थी। इसके खिलाफ राजपाल यादव ने दिल्ली हाईकोर्ट में अपील दाखिल की थी, लेकिन हाईकोर्ट ने उनकी अपील को खारिज कर दिया और सजा को यथावत रखा।
हाईकोर्ट के फैसले के बाद अब अभिनेता को सजा काटनी होगी। इस फैसले से फिल्म इंडस्ट्री में भी हलचल मच गई है।