बस्ती में विकास को मिली नई गति, ₹504 करोड़ की 77 परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास


बस्ती। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को जनपद बस्ती में ₹504 करोड़ से अधिक लागत की 77 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश सरकार की विकास प्राथमिकताओं को रेखांकित करते हुए कहा कि सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास और जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति-पत्र, चेक, लैपटॉप तथा मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है, जिससे लोगों के जीवन स्तर में सुधार हो सके।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी परियोजनाओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाए, ताकि आमजन को शीघ्र लाभ मिल सके। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights