पोस्टर को लेकर गोरखपुर में सियासी हलचल, सपा नेता का विवादित संदेश चर्चा में


गोरखपुर। शहर में एक पोस्टर को लेकर सियासी माहौल गरमा गया है। समाजवादी पार्टी के नेता अरविन्द उपेन्द्र द्वारा लगाए गए एक पोस्टर ने राजनीतिक हलकों में चर्चा छेड़ दी है।
पोस्टर पर लिखा गया है— “राम नाम जपना, चोरी का चढ़ावा अपना” तथा इसके साथ ही एक पंक्ति में “रामचंद्र कह गए सिया से, ऐसा कलयुग आएगा, चोर करेगा मंदिर में चोरी, चौकीदार देखता रह जाएगा” जैसे शब्द अंकित हैं।
इस पोस्टर को लेकर विभिन्न राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। जहां एक ओर इसे विपक्ष द्वारा सरकार पर निशाना साधने का तरीका माना जा रहा है, वहीं दूसरी ओर कुछ लोग इसे धार्मिक भावनाओं से जोड़कर भी देख रहे हैं।
फिलहाल मामले को लेकर प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन पोस्टर चर्चा का विषय बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights