रामपुर/मुजफ्फरनगर: अलग-अलग हादसों में पांच की मौत, परिवारों में मचा कोहराम


रामपुर: जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दिल्ली से रामनगर पिकनिक मनाने जा रहा एक परिवार हादसे का शिकार हो गया। अचानक हुए इस हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
मुजफ्फरनगर: दूसरी घटना मुजफ्फरनगर जिले से सामने आई है, जहां बारिश के दौरान खेलते समय एक मासूम की गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 10 वर्षीय आरव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था, तभी ईंट भट्ठे के पास बने गड्ढे में गिर गया।
परिजनों और स्थानीय लोगों ने घंटों की मशक्कत के बाद बच्चे को गड्ढे से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
यह मामला शाहपुर थाना क्षेत्र के सोरम गांव का बताया जा रहा है। पुलिस ने दोनों मामलों में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights