जौनपुर: अखिलेश यादव के निर्देश पर दो पीड़ित परिवारों को एक-एक लाख की आर्थिक सहायता


जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार जनपद जौनपुर में दो दिवंगत व्यक्तियों के परिजनों को एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।
जानकारी के अनुसार, ग्राम गोसाईपुर (थाना जफराबाद, विधानसभा क्षेत्र जफराबाद) निवासी बूथ अध्यक्ष स्वर्गीय प्रेमचंद यादव की लूट के बाद हत्या कर दी गई थी। इस दुःखद घटना के बाद उनकी पत्नी निशा देवी को समाजवादी पार्टी की ओर से एक लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया। चेक देते समय पार्टी पदाधिकारियों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
वहीं, नगर पंचायत केराकत (थाना कोतवाली, विधानसभा क्षेत्र केराकत) निवासी स्वर्गीय डॉ. समीर हाशमी की चाइनीज़ मांझे की चपेट में आने से दुखद मृत्यु हो गई थी। उनके परिजनों को भी आर्थिक सहायता स्वरूप एक लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया। यह चेक उनके पिता मुकीम अहमद को सौंपा गया।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि पार्टी सदैव पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और भविष्य में भी हर संभव सहायता प्रदान करती रहेगी।
कार्यक्रम के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. अवधनाथ पाल, जिला महासचिव आरिफ हबीब, राजेंद्र यादव टाइगर, आलोक त्रिपाठी, रत्नाकर चौबे, दिनेश फौजी, नंदलाल यादव, राकेश अहीर, राहुल त्रिपाठी, डॉ. सरफराज खान, गुलाब यादव, संदीप यादव, गौरव यादव, जमाल हाशमी, दीपक विश्वकर्मा, रामाशंकर चौहान सहित कई पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस संबंध में जानकारी जिला महासचिव आरिफ हबीब द्वारा दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights