आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन सहित 5 दोषी करार


नई दिल्ली। आईबी अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के बहुचर्चित मामले में दिल्ली की अदालत ने आम आदमी पार्टी के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत पांच आरोपियों को दोषी करार दिया है। कोर्ट ने कासिम, अनस, नाजिम और जावेद को भी इस मामले में दोषी माना है।
मामले में सुनवाई के दौरान अदालत ने प्रस्तुत साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर यह निर्णय सुनाया। बताया जा रहा है कि ताहिर हुसैन, नाजिम और कासिम को छोड़कर अन्य आरोपियों को पहले ही जमानत मिल चुकी थी।
यह मामला राजधानी दिल्ली में हुए हिंसा से जुड़ा एक प्रमुख मामला रहा है, जिसमें आईबी अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या ने देशभर में व्यापक चर्चा और आक्रोश पैदा किया था।
अब दोषी ठहराए गए आरोपियों को सजा पर अदालत द्वारा अलग से सुनवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights