ग्राम बेल्छा में उचित दर दुकान हेतु आवेदन आमंत्रित, 20 जुलाई तक करें आवेदन


जौनपुर। तहसील सदर क्षेत्र के विकासखंड बक्सा अंतर्गत ग्राम पंचायत बेल्छा में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (राशन) की उचित दर दुकान रिक्त होने के चलते नए विक्रेता के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस संबंध में प्रशासन ने पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।
उप जिलाधिकारी सदर के अनुसार, ग्राम बेल्छा की उचित दर दुकान का वर्टिकल एवं हॉरिजेंटल आरक्षण पूर्व निर्धारित व्यवस्था के तहत अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए आरक्षित किया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी 10 जुलाई से 15 जुलाई 2026 तक किसी भी कार्य दिवस में तहसील सदर स्थित आपूर्ति कार्यालय से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
आवेदन पत्र प्राप्त करने के बाद अभ्यर्थियों को सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करते हुए 20 जुलाई 2026 की शाम 5:00 बजे तक अपना आवेदन आपूर्ति कार्यालय में जमा करना अनिवार्य होगा।
प्रशासन द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पात्र आवेदकों को सूचित कर उनके बीच लॉटरी प्रणाली के माध्यम से चयन किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी तहसील सदर स्थित आपूर्ति कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights