दिल्ली में अमित शाह से मिले सीएम योगी, राम मंदिर ट्रस्ट की नई व्यवस्था पर मंथन


नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को राजधानी दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न प्रशासनिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।
सूत्रों के मुताबिक, बैठक में अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े मामलों पर भी विशेष रूप से विचार-विमर्श किया गया। हाल ही में मंदिर के दान-चढ़ावे में कथित अनियमितताओं को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू हुई है, साथ ही केंद्र और राज्य सरकार को नोटिस जारी किया गया है। इसी परिप्रेक्ष्य में ट्रस्ट की भविष्य की व्यवस्था और संचालन को लेकर चर्चा अहम मानी जा रही है।
बताया जा रहा है कि बैठक में मंदिर और ट्रस्ट के प्रशासनिक ढांचे में संभावित बदलाव, संचालन प्रणाली को अधिक पारदर्शी बनाने और एक सीईओ पैनल के गठन जैसे प्रस्तावों पर भी मंथन हुआ। इसके अलावा ट्रस्ट के स्वरूप और कार्यप्रणाली को सुदृढ़ करने के विकल्पों पर भी विचार किया गया।
हालांकि, इस उच्चस्तरीय बैठक को लेकर केंद्र सरकार या उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। ऐसे में बैठक में लिए गए संभावित निर्णयों और चर्चाओं की औपचारिक पुष्टि अभी बाकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights